फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: घटने लगा सरयू नदी का जलस्तर, खतरा बरकरार

Sat, 25 Jul 2026 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कम होने लगा पानी का दबाव
विज्ञापन
रुदौली। सरयू नदी का जलस्तर अब घटने लगा है। हालांकि खतरा अब भी बरकरार है। इसे देखते हुए तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार दोपहर सरयू नदी का जलस्तर 92.360 मीटर दर्ज किया गया, जो शुक्रवार रात 92.430 मीटर था। पहाड़ी इलाकों में बारिश और विभिन्न बैराजों से कुल 2,47,920 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.110 मीटर है, जो खतरे के निशान से चार सेंटीमीटर ऊपर है। कैथी, महंगूपुरवा, सरायनासिर सहित कई तटवर्ती गांवों में प्रशासन निगरानी कर रहा है। निचले इलाकों के खेतों में पानी पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार विजय गुप्ता ने बताया कि जलस्तर घट रहा है पर प्रशासन अलर्ट है। बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं और राजस्व विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें