फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ, योगी बोले- नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

Mon, 23 Nov 2026 12:24 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या धाम से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ थोड़ी देर में होगा। पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। जबकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या धाम पहुंचे हैं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : UP Gov YT Channel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच अब सीधा रेल संपर्क स्थापित होने जा रहा है। भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई मजबूती देने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का सोमवार को शुभारंभ होगा। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। इससे पहले सीएम ने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन




इस मौके पर सीएम ने कहा कि अयोध्या धाम और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ भारत और नेपाल के हजारों साल पुराने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक रिश्तों को नई मजबूती देगा। इससे दोनों देशों के श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सीएम ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि अयोध्या और मिथिला की दो संस्कृतियों का पौराणिक मिलन फिर से जीवंत हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता आस्था, आत्मीयता और साझा विरासत का है। इसे रोटी-बेटी का संबंध कहा जाता है। अयोध्या के लोग आज भी जनकपुर को अपना ससुराल मानते हैं और मिथिला के लोग भगवान श्रीराम को पाहुन के रूप में सम्मान देते हैं। विवाह पंचमी पर जनकपुर में होने वाला राम-जानकी विवाह उत्सव इस रिश्ते की जीवंत मिसाल है।

सीएम ने कहा कि सरयू-कमला एक्सप्रेस से उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के बीच धार्मिक पर्यटन, व्यापार, होटल व्यवसाय और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। ट्रेन के रास्ते में पड़ने वाले 10 महत्वपूर्ण मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव से सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत-नेपाल संबंधों को सड़क, राजमार्ग और रेल संपर्क के माध्यम से नई दिशा मिल रही है। अयोध्या से सीतामढ़ी होते हुए जनकपुर तक श्रीराम-जानकी मार्ग भी आकार ले रहा है। उन्होंने भारत-नेपाल के नागरिकों को बधाई देते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह और केंद्रीय रेल मंत्री का भी आभार जताया।

Trending Videos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहेंगे।

राम की नगरी से जनकपुर धाम तक सीधा सफर

सरयू-कमला एक्सप्रेस के संचालन से अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन दोनों देशों के श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को आसान बनाएगी। इस रेल सेवा से यात्रियों को बीच में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी।

रामायण सर्किट को मिलेगी नई कनेक्टिविटी

अयोध्या और जनकपुर धाम का संबंध धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, जबकि नेपाल का जनकपुर धाम माता जानकी की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। ऐसे में दोनों धार्मिक स्थलों को सीधी रेल सेवा से जोड़ना रामायण सर्किट के पर्यटन को भी बढ़ावा दे सकता है।

इस पहल से भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के साथ दोनों देशों के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अयोध्या धाम पर सरयू-कमला एक्सप्रेस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस का औपचारिक शुभारंभ 23 नवंबर को होगा। वहीं, 28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए इस रेल सेवा का संचालन शुरू होने की जानकारी है। यह साप्ताहिक ट्रेन होगी और अयोध्या से जनकपुर धाम तक का सफर लगभग 19 घंटे में पूरा करेगी।

इस रेल सेवा को भारत और नेपाल के बीच संपर्क, धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें