फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नेपाल से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से सरयू उफान पर

Mon, 28 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
19- नेपाल से करीब चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने बाद बढ़ा सरयू का जलस्तर - संवाद
विज्ञापन
रुदौली। नेपाल से करीब चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद सरयू का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में चिंता बढ़ गई है। सोमवार दोपहर दो बजे सरयू का जलस्तर 92.840 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.730 मीटर से 11 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि, शाम चार बजे तक जलस्तर स्थिर रहा।
विज्ञापन



कैथी माझा, महंगू पुरवा समेत नदी किनारे बसे गांवों में जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए तहसील प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। सरकारी नावों के साथ लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों तक तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।



सिंचाई विभाग के जेई संजय ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे सरयू का जलस्तर 92.840 मीटर था। शाम चार बजे तक इसमें कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई।



एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि नेपाल से पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सुबह-शाम लंच पैकेट की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को राहत सामग्री भी वितरित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें