फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संतों ने प्रकट की हनुमानजी के प्रति कृतज्ञता

Fri, 26 Jan 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी से निकली शोभायात्रा में शामिल संत।
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर के उद्घाटन से रामनगरी के संत आह्लादित हैं। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के संतों ने मंदिर निर्माण के लिए हनुमान जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में गुरुवार को आठ दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ है। इस अनुष्ठान में सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ होगा
विज्ञापन

संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास के सानिध्य में यह अनुष्ठान प्रारंभ हुआ है। अनुष्ठान के संयोजक महंत रामदास हैंं। महंत संजय दास ने बताया कि रामभक्त सदियों से मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे थे। हम सभी निरंतर हनुमान जी से मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की प्रार्थना करते थे अब भव्य-दिव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है तो हनुमंतलला के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए यह अनुष्ठान शुरू किया गया है। अनुष्ठान में सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। रोजाना 51 ब्राह्मण सुबह नौ से रात आठ बजे तक अखंड पाठ करेंगे। शुभारंभ अवसर पर महंत डॉ़ महेश दास, फ्रांस से आई साध्वी तुलसीदेवी, पुजारी हेमंत दास, महंत मनीराम दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें