फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सचिन बने खत्री सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष

Mon, 02 Feb 2026 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
32-खत्री सभा की कार्यकारिणी बैठक में खत्री सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष का स्वागत करते पदा​धिकारी
विज्ञापन
अयोध्या। खत्री सभा की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक सभा के उपाध्यक्ष के निवास देवकाली रोड पर संपन्न हुई। अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष संजय महिंद्रा ने की। उनकी ओर से सभा के सचिव सचिन सरीन को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभा के संरक्षक राजीव साहनी, उपाध्यक्ष आलोक मनूचा, महामंत्री कवींद्र साहनी, उपाध्यक्ष संजय मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष अनुराग खन्ना, सचिव निखिल टंडन, सचिव रोहन मेहरोत्रा एवं सचिव सुरेंद्रपुरी ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। इसके उपरांत नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष सचिन सरीन का सभा अध्यक्ष संजय महिंद्रा एवं संरक्षक राजीव साहनी की ओर से स्वागत किया गया। बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत खत्री सभा के सम्मानित सदस्य हरीश धवन को संरक्षक मंडल का सदस्य मनोनीत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के दौरान फरवरी एवं मार्च माह में आयोजित होने वाले सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें