फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चार दिन की बारिश में डूबीं सड़कें, चलना हुआ दुश्वार

Mon, 28 Sep 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। चार दिन से हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। देवकाली स्थित आदर्श नगर कॉलोनी निवासी सरदार अली के घर में तीन दिन से पानी भरा है। रविवार सुबह कुछ देर के लिए बारिश थमी तो परिवार पानी निकालने में जुट गया।
विज्ञापन


सरदार अली ने बताया कि घर के पास बने तालाब में आसपास के मकानों से निकलने वाला पानी जमा होता है। नाली न होने से तालाब का पानी सीधे उनके घर तक पहुंच जाता है। हर बारिश में यही स्थिति बनती है। कई बार नगर निगम और जिम्मेदारों से शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। प्रधानमंत्री आवास के लिए भी वर्षों से दौड़ लगा रहे हैं मगर अब तक सिर्फ आश्वासन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें