फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सड़क हादसों ने निगलीं तीन जिंदगियां

Tue, 27 Jan 2026 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
1-हादसे के बाद सीएचसी बीकापुर में मौजूद परिजन व पुलिस।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में रविवार और सोमवार को हुए सड़क हादसों ने तीन जिंदगियां निगल लीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। वहीं, घटनाओं के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे बीकापुर-इनायत नगर मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय मलेथू कनक के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान तारुन थाना क्षेत्र के मीतनपुर, रामपुर भगन निवासी जुग्गीलाल यादव (38) के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे बृजेश कुमार यादव ने बताया कि जुग्गीलाल रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक से दुबौली जा रहे थे। प्राथमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें सीएचसी बीकापुर लाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के तेंदुआमाफी निवासी ट्रैक्टर मालिक पिंटू और राजकुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई।
खजुरहट प्रतिनिधि के अनुसार खजुरहट के पास प्रयागराज हाईवे पर सोमवार शाम एक अनियंत्रित कार और स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक गांधीनगर, खजुरहट निवासी युवराज (19) की मौत हो गई। युवक खजुरहट पेट्रोल पंप पर डीजल लेकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। आनन-फानन उन्हें सीएचसी बीकापुर लाया गया। जांच के बाद चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनयन यादव, पूर्व प्रधान गोविंद यादव, बीडीसी संघ के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे आदि ने दुख जताया गया। पूर्व प्रधान गोविंद यादव ने बताया कि मृतक अभी अविवाहित और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में लिया।
विज्ञापन



हनुमतनगर प्रतिनिधि के अनुसार महाराजगंज क्षेत्र के मड़ना मांझा निवासी रामजी यादव (40) गांव के ही छठीलाल यादव के ट्रैक्टर-ट्राॅली पर गन्ना लादकर केएम शुगर मिल मसौधा जा रहे थे। जमूरतगंज-बिल्वहरिघाट मार्ग पर सोमवार रात करीब 10:30 बजे गंगौली चौराहा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे रामजी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए । चालक छठीलाल को भी चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पूराबाजार भिजवाया, जहां रामजी की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि घायल छठीलाल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें