फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जिला पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी रालोद

Tue, 30 Sep 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
04-प्रेस क्लब में अति​थि का स्वागत करते राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता।-संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे तथा विशिष्ट अतिथि अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल व अफसर अली मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने की और संचालन जिला महासचिव संगठन रामशंकर वर्मा ने किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव ने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल गांव, जरूरतमंद और किसान की पार्टी है। पार्टी पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं पर रालोद कभी समझौता नहीं करेगी और जिला पंचायत चुनाव अपने बल पर लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने आरएलडी आई रे गीत पर भी चर्चा की। अवध जोन अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की। जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आए हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान दलित प्रकोष्ठ अवध जोन अध्यक्ष बेचूलाल ज्ञान, अवध जोन सचिव नेतराम वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह, युवा रालोद जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, युवा रालोद महानगर अध्यक्ष अमित पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें