फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बीकापुर विस चुनाव एनडीए गठबंधन के तहत लड़ेगा रालोद

Wed, 21 Jan 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
50-तहसीनपुर टोल प्लाजा के निकट आयोजित कार्यक्रम में मौजूद  रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे
विज्ञापन
सोहावल। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा है कि बीकापुर विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के तहत लड़ा जाएगा। उन्होंने यह बात बुधवार दोपहर तहसीनपुर टोल प्लाजा पर रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेश नाथ मिश्रा की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पूरे प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगा। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया। वह लखनऊ से गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू तिवारी की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर जा रहे थे। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में संगठन के मंडल प्रभारी गंगाराम वर्मा, युवा अध्यक्ष अनिल वर्मा, गौरव साहू, अवधेश तिवारी, अखिलेश मिश्रा, अनिल पांडेय, शादान खां, अंशु प्रजापति, जनार्दन पांडेय, रामकृपाल पांडेय सहित कई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें