फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गर्मी में बढ़े डायरिया और बुखार के मरीज, 16 भर्ती

Wed, 24 Jun 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव, उमस और दूषित खानपान के चलते जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल में मंगलवार की रात से बुखार, डायरिया, उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित 16 मरीजों को भर्ती किया गया है। ओपीडी में भी ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों उमस भरी गर्मी का प्रकोप तेज है। दिन में तेज धूप से आकर लोग ठंडी जगहों पर सीधे जा रहे हैं, इससे सर्द-गर्म की चपेट में भी आ रहे हैं। इसके अलावा लोग डायरिया व पेट दर्द की चपेट में भी आ रहे हैं। हमारी टीम ने बुधवार को जिला अस्पताल का जायजा लिया तो ऐसे ही हालात सामने आए। इनायत नगर क्षेत्र के सिधौरा निवासी बच्चूलाल 65 को मंगलवार की रात 11:05 बजे डायरिया होने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भी आराम न मिलने पर मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया।
वहीं, शहर के दिल्ली दरवाजा निवासी मो. कमर के बेटे मो. अरमान (14) को तेज बुखार होने पर रात 09:50 बजे भर्ती कराया गया। रौनाही क्षेत्र के दोस्तपुर रग्घू निवासी रूबी (22) को पेट दर्द होने पर मंगलवार की शाम 06:40 बजे भर्ती किया गया।
विज्ञापन

रामनगर घोसिया निवासी शेर अली (40) को डायरिया होने पर परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। आराम नहीं मिला तो रात 09:40 बजे इमरजेंसी में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें