फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दिशा बैठक में विकास योजना की प्रगति की समीक्षा

Sat, 18 Jul 2026 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सांसद अयोध्या अवधेश प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। इनमें पेयजल, विद्युत, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति जानी। अधिकारियों ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति और उपलब्धियों से समिति को अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में सांसद अंबेडकर नगर लाल जी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक चंद्रभानु पासवान, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार उपस्थित रहे।


दिशा बैठक के बाद सांसद ने विद्युत विभाग की अलग से समीक्षा की। उन्होंने जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहरी फीडरों पर 24 घंटे, नगर पंचायत एवं तहसील फीडरों पर 21:30 घंटे और ग्रामीण फीडरों पर 18 घंटे आपूर्ति का रोस्टर पालन करने को कहा गया। विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम, खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने और लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें