फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राज्य विश्वविद्यालयों की प्रगति समीक्षा, कुलपति ने गुणवत्तापूर्ण शोध पर दिया जोर

Fri, 24 Apr 2026 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद कुलपति व अन्य। - फोटो : बहराइच में चिल​चिलाती धूप व गर्मी में गुजरती महिला।
विज्ञापन
अयोध्या। जन भवन ने राज्य विश्वविद्यालयों के प्रगति कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक बुलाई। कुलाधिपति के विशेष कार्य अधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का आयोजन डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में हुआ। इसमें दीक्षांत समारोह, नए सत्र में छात्रों के प्रवेश, पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया और समर्थ पोर्टल के क्रियान्वयन जैसे विषयों पर प्रगति की समीक्षा की गई। नैक मूल्यांकन सबमिशन और एनआईआरएफ रैंकिंग भी चर्चा के प्रमुख बिंदु रहे। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने अधिकारियों और शिक्षकों को जन भवन द्वारा अपेक्षित शैक्षिक कार्यों को अति शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने गुणवत्तापरक शोध कार्य को और बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें