अयोध्या। वाणिज्य कर विभाग में 37 वर्ष दो माह की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए वाणिज्य कर अधिकारी बृजेश मौर्या का शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने वजीरगंज में उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने बृजेश मौर्या को पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घ सेवाकाल के लिए बधाई दी। इस दौरान सचिव साधना सिंह, संदीप सिंह, महावीर पाल, प्रशांत गुप्ता और हरिमूर्ति सिंह मौजूद रहें।