यूपी के अयोध्या में शनिवार की रात खेत में लगे ट्यूबवेल के बाहर सो रहे रिटायर्ड सहकारी कुर्क अमीन की निर्मम हत्या कर दी गई। आसपास खून की छींटे फैले थे। रविवार की सुबह घटना की जानकारी हुई तो इलाके में खलबली मच गई। जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
घटना तारुन थाना क्षेत्र के बारा गांव की है। गांव से करीब 400 मीटर उत्तर की तरफ कर्मराज यादव (65) का खेत में कत्ल किया गया है। यहां उनका ट्यूबवेल लगा था। लोगों ने बताया कि वह सहकारी कुर्क अमीन के पद से सेवानिवृत्त थे। रिटायर्ड होने के बाद वह रात में वहीं रुकते थे। शनिवार की रात वह ट्यूबवेल के बाहर छप्पर के नीचे तख्त पर सो रहे थे। इसी बीच हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला करके उनकी नृशंस हत्या कर दी।
यह भी पढ़ेंः- यूपी का मौसम: नौतपा आज से होगा शुरू, इस बार नहीं रहेगी वैसी तपिश, 30 और 31 मई को फिर से हो सकती है बारिश