फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: यूजीसी विवाद के बीच भाजपा में इस्तीफे की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। यूजीसी के नए नियमों पर शुरू हुए विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी में इस्तीफे की शुरुआत हो गई है। कुमारगंज मंडल के बूथ अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का पत्र उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

भाजपा में कुमारगंज मंडल के बूथ संख्या 123 नागीपुर के अध्यक्ष पवनेश तिवारी ने मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र मौर्य को लिखे पत्र में कहा है कि वह पार्टी की ओर से यूजीसी के काले कानून के समर्थन और लागू किए जाने की नीति से पूरी तरह असहमत हैं। ये कानून समाज में विभाजन पैदा करने वाला है। साथ ही यह उनके वैचारिक, सामाजिक और नैतिक सिद्धांतों के विरूद्ध है। ऐसे निर्णयों के साथ जुड़े रहना उनके आत्मसम्मान और विचारधारा के खिलाफ है। ऐसे निर्णय का वह समर्थन नहीं कर सकते हैं। इसी कारण अपने पद से तत्काल प्रभाव से स्वेच्छा से इस्तीफा दे रहे हैं।

इस बारे में इस्तीफा देने वाले बूथ अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने अपने निर्णय की जानकारी मंडल महामंत्री और शक्ति केंद्र प्रभारी को दे दी है। मंडल अध्यक्ष को सोशल मीडिया पर टैग कर दिया है। पत्र बुधवार को सौंपेंगे। इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी इस्तीफे की जानकारी नहीं मिली है। बूथ अध्यक्ष ने यदि इस्तीफा दिया भी होगा तो वह मंडल अध्यक्ष के माध्यम से उनके पास आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें