फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीवर लाइन की खोदाई का दंश झेल रहे डिफेंस कॉलोनीवासी

Tue, 03 Feb 2026 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
22-शहर के डिफेंस कॉलोनी में बरसात के बाद फैला कीचड़।-कॉलोनीवासी
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के डिफेंस कॉलोनी के निवासी सीवर लाइन की खोदाई का दंश झेल रहे हैं। समस्याओं से पीड़ित होकर दर्जनों मोहल्लेवासियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी रमन स्वरूप, भानु प्रकाश, शेषमणि दुबे समेत अन्य ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि डिफेंस कॉलोनी में लगभग 250 परिवार निवास करते हैं। कॉलोनी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर खोदाई के कारण बरसात में निकलना दूभर हो गया है। पूरे मार्ग पर कीचड़ और जलभराव का अंबार है। नौनिहालों को स्कूल जाने के लिए नाकों चने चबाने पड़ते हैं। इस समय बोर्ड परीक्षाएं भी निकट हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं चल रही हैं।
मंगलवार को हल्की सी वर्षा में ही कॉलोनी के सभी मार्ग अवरुद्ध हो गए। दो छोटे बच्चे खोदाई के बाद बने गड़्ढे में गिरकर चोटहिल हो गए। गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया। बताया कि सीवर लाइन डालने वाली कार्यदायी संस्था ने सभी मार्गों की खोदाई कर दी है। आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग नहीं छोड़ा है। खोदाई के उपरांत व कार्य समापन के बाद मिट्टी की पटाई भी नहीं की जा रही है। इस कारण वर्षा में कॉलोनीवासी अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। कई बार अनुरोध करने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें