फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खो-खो महिला प्रतियोगिता में आवासीय परिसर बना विजेता

विज्ञापन
13- अंतर महाविद्यालय खो-खो महिला प्रतियोगिता की विजेता टीम के ​खिलाड़ी- विश्वविद्यालय
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से अंबेडकर नगर के बाबा बरुआ दास पीजी महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय खो-खो महिला प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आवासीय परिसर की टीम ने फाइनल मुकाबले में आरआरपीजी महाविद्यालय, अमेठी को 12-2 के अंतर से पराजित करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में आवासीय परिसर टीम की ओर से नीतू यादव, खुशबू यादव, दीक्षा व सुशीला राणा का खेल सराहनीय रहा। टीम के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. अनुराग पांडेय थे। आवासीय परिसर की खो-खो महिला टीम के विजेता बनने पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खेल में सामूहिक प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है। खो-खो जैसे खेलों में सहनशक्ति के साथ चपलता का विशेष महत्व है।
प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। खिलाड़ियों की सफलता पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मिश्र, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो.सुरेंद्र मिश्र, डॉ. अनिल मिश्र, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. मनीष सिंह, संघर्ष सिंह, देवेंद्र वर्मा, कुमार मंगलम सिंह, डॉ. मोहिनी पांडेय, डॉ. अनुराग सोनी, डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. कपिल कुमार, गायत्री वर्मा, स्वाती उपाध्याय व आनंद मौर्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें