अयोध्या। श्रीराम अस्पताल में डॉक्टर और एक्सरे टेक्नीशियन के बीच मारपीट हुई है। रामजन्मभूमि थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों ने एक-दूसरे पर पिटाई और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
पैथोलॉजिस्ट इंद्रभान विश्वकर्मा ने बताया कि 31 जुलाई को एक्सरे टेक्नीशियन अनिमेश सिंह ने उनके भतीजे की पिटाई की थी। जब इंद्रभान लैब जा रहे थे, तब अनिमेश ने उनका कॉलर पकड़कर पीटा और कपड़े फाड़ दिए। इंद्रभान ने सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप लगाया है। वहीं, अनिमेश ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कमरा नंबर नौ के पास इंद्रभान विश्वकर्मा और सात-आठ लोगों ने उन पर हमला किया। इंस्पेक्टर सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।