फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम मंदिर के परकोटा स्थित सूर्य मंदिर के शिखर पर लहराया धर्म ध्वज, आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया परिसर

Thu, 26 Mar 2026 01:53 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में राम मंदिर के परकोटा स्थित सूर्य मंदिर के शिखर पर गुरुवार को धर्म ध्वज लहराया। इस मौके पर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। साधु संतों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। 
विज्ञापन
सूर्य मंदिर के शिखर पर लहराया धर्म ध्वज - फोटो : श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावन नगरी अयोध्या में धार्मिक उत्सवों की शृंखला के बीच परकोटा के सूर्य मंदिर के शिखर पर गुरुवार को विधिवत ध्वजारोहण संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धा-भक्ति के वातावरण में यह आयोजन साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति में पूरा हुआ। इससे पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आचार्यों द्वारा पूजन-अर्चन के उपरांत विधि-विधान से ध्वज स्थापित किया गया। जैसे ही शिखर पर ध्वज फहराया गया 'जय श्री राम' और सूर्य नारायण के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। 

इस अवसर पर महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, महंत वैदेही वल्लभ शरण, महंत रामशरण दास, जगद्गुरु श्रीधराचार्य, मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव, एसपी सुरक्षा बल रामाचारी दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में संत एवं भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें