फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: उपराष्ट्रपति की फ्लीट का हुआ रिहर्सल

Sat, 07 Nov 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव में शामिल होने आ रहे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए फ्लीट रिहर्सल हुआ। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री के काफिले का रिहर्सल हुआ। दोपहर तीन बजे उपराष्ट्रपति की फ्लीट का अभ्यास हुआ। इस दौरान कमांडो, अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

काफिले में शामिल वाहनों की आवाजाही के साथ निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन का भी जायजा लिया गया। उपराष्ट्रपति की फ्लीट के रिहर्सल में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से राम मंदिर तक का मार्ग परखा गया। यहां से काफिला सरयू तट होते हुए राम की पैड़ी पहुंचेगा। इसी निर्धारित मार्ग पर वाहनों को दौड़ाकर सुरक्षा प्रबंधों और आपसी समन्वय का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें