फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ग्रीनफील्ड टाउनशिप में प्लॉट के लिए पंजीकरण शुरू

Fri, 27 Nov 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आवास एवं विकास परिषद ने ग्रीनफील्ड टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। राम मंदिर से करीब 4.5 किलोमीटर दूर विकसित हो रही इस टाउनशिप में 273 भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पंजीकरण 23 नवंबर से शुरू हो चुका है और 22 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


ग्रीनफील्ड टाउनशिप का कुल प्रस्तावित क्षेत्रफल लगभग 1,407 एकड़ है। इसमें से करीब 720 एकड़ भूमि पर वर्तमान में आवास विकास परिषद को भौतिक कब्जा प्राप्त हो चुका है। परिषद के अनुसार, इस योजना में सेक्टर 1बी में 107 और सेक्टर 1सी में 166 आवासीय भूखंड उपलब्ध हैं। सेक्टर 1बी को गेटेड कॉलोनी के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। सेक्टर 1बी में 150 वर्गमीटर के 47 और 200 वर्गमीटर के 60 भूखंड नियोजित किए गए हैं।

इनमें 150 वर्गमीटर के मानक भूखंड की कीमत 72.49 लाख रुपये और 200 वर्गमीटर के भूखंड की कीमत 96.66 लाख रुपये निर्धारित है। पार्क या ग्रीन बेल्ट के सामने तथा कॉर्नर वाले भूखंडों की कीमत 76.11 लाख से 108.26 लाख रुपये तक रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें