फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हवाई किराये में 1500 रुपये तक की कमी

Tue, 04 Jun 2024 05:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मह​र्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। गर्मी की छुट्टियों के आखिर में एक बार फिर विमान कंपनियों की ओर से बुकिंग पर विशेष ऑफर दिया जा रहा है। विमानों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी कंपनियों की ओर से बुकिंग में 1000-1500 रुपये तक कम करने की घोषणा की गई है। ऐसे में राम नगरी से बाहर छुट्टियां मनाने के लिए हवाई यात्रा सुगम माध्यम बन सकता है। यही नहीं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद से अयोध्या धाम आने वालों को भी फ्लाइट बुकिंग के विशेष ऑफर का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अयोध्या से दिल्ली की सीधी फ्लाइट का किराया 3400 रुपये है। मुंबई व कोलकाता का करीब 7000, हैदराबाद का 9000 और अहमदाबाद का 8000 है लेकिन यदि कोई अभी से 15 जून के बाद की बुकिंग कराता है तो दिल्ली की फ्लाइट 2921 रुपये में, मुंबई की 5600 रुपये, कोलकाता की 5520, हैदराबाद की करीब 6000 रुपये और अहमदाबाद की 6436 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। जानकारों का मानना है कि इस बार भीषण गर्मी का असर विमान कंपनियों पर काफी पड़ा है। सभी स्थानों की फ्लाइट के पैसेंजर आधे हो गए। यही वजह है कि कंपनियों की ओर से लोगों को लुभाने के लिए ऑफर शुरू किए जा रहे हैं। जिससे विमानों में यात्रियों की संख्या बढ़ सके।
जुलाई में और कम होगा किराया
रामनगरी से हवाई यात्रा करना जुलाई माह में और भी कम दामों पर मुमकिन है। उम्मीद जताई जा रही है कि यात्रियों की संख्या एक बार बढ़ने के बाद लगातार उसे बनाए रखने के लिए जुलाई में भी फ्लाइट का किराया सामान्य ही रखा जाए। जिससे यहां विमानों की सेवा देने वाली कंपनियों को ज्यादा से ज्यादा मुनाफा मिल सके।
विज्ञापन


विमान कंपनियों की ओर से बुकिंग में दिए जाने वाले ऑफर की वजह से यात्रियों की संख्या पर जरूर असर पड़ता है। इस तरह के ऑफरों से वे लोग भी हवाई यात्रा की ओर आकर्षित होते हैं जो अमूमन ट्रेन के एसी कोच में यात्रा करते हैं। - विनोद कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें