फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम का घर स्वच्छता महाअभियान शुरू, वार्डों में घूमेगा रथ

Wed, 24 Jul 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अयोध्या को स्वच्छता के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के लिए राम का घर स्वच्छता महा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से सभी 60 वार्डों में विशेष रथ भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से आम नागरिकों को अभियान की जानकारी देते हुए वालंटियरों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन




मंगलवार को आचार्य नरेंद्र देव वार्ड से महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस महा अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वालंटियर के चयन के बाद उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे अपने वार्डों में स्वच्छता और विकास के मानकों को सफलतापूर्वक लागू कर सकें। यह एक वृहद कार्ययोजना है। इसमें 12 और विषय समायोजित किए गए हैं। इनके माध्यम से अयोध्या को विकास के मानक पर पूरे विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकेगा। इस दौरान आलोक सिंह राणा, श्रीनिवास शास्त्री, मुकेश सिंह, रमेश गुप्त, शाश्वत पाठक व महेश नंदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें