फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ध्वजारोहण से पहले रामनगरी बनेगी अभेद्य किला

Wed, 05 Nov 2025 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की तैयारी में है। ध्वजारोहण समारोह के लिए राम जन्मभूमि परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे शहर को सुरक्षा के ऐसे घेरे में लेने की तैयारी में हैं कि जहां से एक पत्ता भी बिना अनुमति के नहीं हिल सकेगा।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम जल्द ही अयोध्या पहुंचेगी। यह टीम ध्वजारोहण स्थल, राममंदिर परिसर और आस-पास के सुरक्षा कवच का विस्तृत निरीक्षण करेगी। इसके साथ ही एनएसजी, एटीएस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभ्यास भी शुरू हो जाएंगे। पूरे राम जन्मभूमि क्षेत्र को अभेद्य सुरक्षा कवच में तब्दील किया जा रहा है। एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे, हाई-टेक कमांड सेंटर से जोड़े जा रहे हैं, जिनसे मंदिर परिसर, प्रमुख मार्गों, पार्किंग और प्रवेश द्वारों की लगातार निगरानी की जाएगी।
वहीं मंदिर परिसर में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर आला अधिकारी लगातार बैठकें व मंदिर परिसर का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को एसपीसुरक्षा बलरामाचारी दुबे व मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सीटिंग प्लान, प्रसाद वितरण काउंटर आदि को लेकर विचार-विमर्श किया। एसपी सुरक्षा ने बताया कि सुरक्षा के हर स्तर की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

खुफिया विभाग की टीमें सक्रिय, हो रहा सत्यापन

मंदिर क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों, स्वयंसेवकों और आपूर्तिकर्ताओं का सत्यापन किया जा रहा है। खुफिया विभाग की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। राम मंदिर के आस-पास होटल, धर्मशाला और अन्य ठहराव स्थलों पर आने-जाने वालों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। यहां रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों से इन दिनों किसी भी अपरिचित को अपने घर में न रोकने की सलाह दी गई है। डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल यूनिट दिन-रात मंदिर परिसर और मार्गों की जांच में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें