नए साल पर सजावटी फूलों के बाजार में भी तेजी आई है। पिछले दो दिनों में करीब पांच लाख का कारोबार हो चुका है। नववर्ष के स्वागत को लेकर फूलों की मांग बढ़ गई है। फूल विक्रेता मोहित कुमार ने बताया कि कलकत्ता, दिल्ली, बंगलरू से कुछ विदेशी फूल भी मंगाए गए हैं। जिसमें जारबेरा, आर्केट, लीली, डेजी, बीओपी आदि शामिल हैं। रोजाना करीब 50 क्विंटल फूल अयोध्या में बिक रहे हैं। वहीं फूलों में गुलाब की मांग सबसे ज्यादा है। थोक बाजार में लाल गुलाब 10 रुपये पीस, गुलाबी और पीला 20 रुपये पीस बिक रहे हैं। लोग 200 से लेकर 2000 तक के बुके का ऑर्डर कर रहे हैं।