फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 17.22 करोड़ की लागत से पांच एकड़ में बनेगा रामलला पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अमृत 2.0 योजना के तहत 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर साकेत सदन के पीछे पांच एकड़ भूमि पर रामलला पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह पार्क श्रीराम के जीवन चरित्र को जीवंत रूप से प्रदर्शित करेगा। 17.22 करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क का निर्माण नगर विकास विभाग की ओर से कराया जा रहा है। इस पार्क से अयोध्या को एक नया आकर्षण मिलेगा।
विज्ञापन


रामलला पार्क न केवल मनोरंजन का एक स्थल होगा, बल्कि यह श्रीराम की जीवन गाथा को चार जोन में विभाजित कर दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेगा। पार्क में प्रवेश द्वार से लेकर पार्किंग तक सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें वाच टावर, टिकट काउंटर, स्क्रीन वॉल और शौचालय जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। पार्क को चार जोन में बांटा गया है। पहले जोन में श्रीराम के जन्म का दृश्य, दूसरे में उनकी बाल अवस्था के दृश्य, तीसरे में गुरुकुल जीवन और चौथे जोन में ताड़का वध की कथा को मूर्त रूप दिया जाएगा। इन दृश्यों को स्टैच्यू और अन्य कलात्मक तरीकों से सजाया जाएगा, जो आगंतुकों को रामायण की इन महत्वपूर्ण घटनाओं का प्रत्यक्ष अनुभव कराएंगे।

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार के अनुसार पार्क की अन्य सुविधाओं की बात करें तो यहां ओपन एयर थियेटर, म्यूजिकल फाउंटेन, भव्य स्टैच्यू, बच्चों के लिए प्ले एरिया और ओपन जिम की व्यवस्था होगी। इसके अलावा रोड, वाटर बॉडी और हरित क्षेत्र भी विकसित किए जाएंगे। ये सभी विशेषताएं पार्क को परिवारों, बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षक बनाएंगी।
विज्ञापन



नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के साथ शहर में नए पार्क, संग्रहालय और अन्य विकास परियोजनाएं चल रही हैं। रामलला पार्क भी इसी की एक कड़ी है, जो रामभक्तों को श्रीराम के जीवन से जुड़ी यादें ताजा कराएगा। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही यह पार्क पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। यह पार्क न केवल धार्मिक भावनाओं को मजबूत करेगा, बल्कि अयोध्या की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें