फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामकुंज की नित्य रामकथा को मिला नया विस्तार

Thu, 21 May 2026 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रामकथा कुंज में नवनिर्मित सभागार।
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी की प्रसिद्ध पीठ रामकुंज कथा मंडप में नित्य प्रवाहित होने वाली रामकथा परंपरा को नया आयाम मिला है। धर्म साहित्य के प्रकांड विद्वान और दिग्गज संत पं. अखिलेश्वरदास की स्मृति में निर्मित भव्य सभागार का लोकार्पण श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
विज्ञापन

रामकुंज कथा मंडप की बगिया में निर्मित इस विशाल सभागार में एक साथ पांच सौ से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। सभागार का निर्माण पं. अखिलेश्वरदास के शिष्य एवं उत्तराधिकारी डाॅ. रामानंद दास की प्रेरणा से भीलवाड़ा निवासी महावीरप्रसाद मानसिंगका की ओर से कराया गया है। उद्घाटन अवसर पर डाॅ. रामानंद दास ने कहा कि गुरु जैसे महान आचार्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उनका सान्निध्य व्यक्ति के इहलोक और परलोक दोनों को संवार देता है। उन्होंने कहा कि यह सभागार केवल एक भवन नहीं, बल्कि गुरु परंपरा, ज्ञान और भक्ति का जीवंत केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास एवं राम वल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें