फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामकोट की परिक्रमा से मिलेगी भीड़ नियंत्रण की नई राह

Mon, 01 Sep 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
04- रामकोट की परिक्रमा करते श्रद्धालु - संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई रामकोट की परिक्रमा न केवल आस्था के संचार बल्कि भीड़ नियंत्रण का भी माध्यम बनेगी। रेलवे की एजेंसी राइट्स ने राम मंदिर ट्रस्ट को रामकोट की परिक्रमा की परंपरा शुरू करने का सुझाव दिया था। यह सुझाव राइट्स ने अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के अध्ययन के बाद दिया था।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन के बाद से रामनगरी में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही है। बढ़ती भीड़ से व्यवस्था संभालना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ आठ से दस गुना तक बढ़ गई। पिछले साल 16 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। फिर महाकुंभ के पलट प्रवाह ने भीड़ नियंत्रण की चुनौती पेश की। इसको देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने रेलवे की एजेंसी राइट्स को भीड़ नियंत्रण का प्लान बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। राइट्स ने अयोध्या के ऐसे स्थलों का सर्वे किया, जहां भीड़ का दबाव अधिक होता है। रामनगरी के प्रवेश मार्गों का भी अध्ययन किया गया। इसके बाद राइट्स ने भीड़ नियंत्रण के लिए परिक्रमा शुरू करने का सुझाव दिया।
राइट्स की रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धालु परिक्रमा करते हुए न केवल रामकोट के धार्मिक महत्व से जुड़ सकेंगे बल्कि मंदिर तक पहुंचने का दबाव भी नियंत्रित रहेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि परिक्रमा मार्ग को एक तरफा प्रवाह के रूप में विकसित करने से जाम और अव्यवस्था की स्थिति काफी हद तक खत्म होगी। इससे न केवल मंदिर परिसर में भीड़ का दबाव कम होगा बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी सहज बनी रहेगी। ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई इस नई परंपरा के प्रति लोगों की रूचि बढ़ रही है। पहले दिन 27 अगस्त को 25 लोगों ने परिक्रमा की थी एक सप्ताह के भीतर ही परिक्रमार्थियों की संख्या एक हजार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

- राम मंदिर ट्रस्ट जल्द ही राम मंदिर की आंतरिक परिक्रमा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। राममंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ विकसित किया जा रहा है। एक साथ 20 से 25 हजार श्रद्धालु इस पथ के जरिये राममंदिर की परिक्रमा कर सकेंगे। एक दिन में एक लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर की आंतरिक परिक्रमा कर पाएंगे। ऐसे में भीड़ नियंत्रण में आसानी होगी। जो श्रद्धालु रामलला के दर्शन को आएंगे उन्हें मंदिर की आंतरिक परिक्रमा का अवसर मिलेगा, इससे मंदिर में भीड़ का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें