फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट को मिली संदिग्ध मेल, जांच जारी

Sun, 13 Apr 2025 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एक संदिग्ध मेल आई है। इस मेल में ट्रस्ट को राममंदिर की सुरक्षा के प्रति आगाह किया गया है। ट्रस्ट की ओर से मेल की जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां व जिला पुलिस प्रशासन की टीम भी सतर्क हो गई है और मेल की जांच की जा रही है। हालांकि इसको लेकर ट्रस्ट और पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के एक व्यक्ति की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट के मेल पर एक मेल भेजी गई है। इसमें बताया गया है कि उस युवक को सूचना मिली है कि राम मंदिर की सुरक्षा को खतरा है। युवक ने अपने मेल के जरिए ट्रस्ट को मंदिर परिसर की सुरक्षा के प्रति आगाह करने का काम किया है। इससे पहले भी ट्रस्ट को कई बार विभिन्न माध्यमों से धमकियां मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें