फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर को ट्रिपिंग रोकने के लिए जाली से घेरा गया उपकेंद्र

Wed, 19 Nov 2025 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
7-कोल डिपो रेलवे अंडरपास के निकट बरवार्ड वायर और राइजर्स को इंसुलेटे करते बिजलीकर्मी।-बिजली निग
विज्ञापन
अयोध्या। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राम मंदिर में ट्रिपिंग रोकने के लिए बिजली उपकेंद्र को लोहे की जाली से घेरा गया है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति के तीनों मार्गों पर भी कई कार्य हो रहे हैं। सभी तैयारियां अगले 24 घंटे में पूर्ण करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

राम मंदिर में 14 अक्तूबर को लगभग 45 मिनट के लिए बिजली गुल हो गई थी। पीएमओ तक इसकी शिकायत हुई थी। बिजली निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल और प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने बीते दिनों मंदिर का दौरा किया और ध्वजारोहण के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अनुपालन में बिजली निगम युद्धस्तर पर तैयारी कर रहा है।
बंदरों के कूदने से ट्रिपिंग न हो, इसके लिए श्रीराम अस्पताल बिजली उपकेंद्र को लोहे की जाल से घेरा गया है। राम की पैड़ी से निर्मोचन घाट और साकेत उपकेंद्र से मंदिर तक आने वाली भूमिगत केबल और डबल पोल को बारवर्ड तारों से ढंका जा रहा है। उसके ऊपर के आपस में जुड़े केबल को इंसुलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीओ अयोध्या धाम सतवीर सिंह ने बताया कि बारवर्ड वायर की वजह से बंदर राइजर्स पर नहीं चढ़ पाएंगे। इंसुलेट करने से यदि बंदर केबल पर चढ़ेंगे भी तो ट्रिपिंग नहीं होगी। सभी कार्यक्रमों स्थलों पर विशेष टीम लगाई जा रही है। आयोजन के दौरान 72 बिजलीकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें चार अवर अभियंता, तकनीकी सहायक, टीजी-2 आदि शामिल रहेंगे। 15 कार्मिक आरक्षित रहेंगे।

7-कोल डिपो रेलवे अंडरपास के निकट बरवार्ड वायर और राइजर्स को इंसुलेटे करते बिजलीकर्मी।-बिजली निग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें