अलग-अलग रिपोर्टिंग अधिकारी को सौंपी जाती है रिपोर्ट
सूत्रों के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मियों को बैंक खातों, लेनदेन, संदिग्ध ट्रांजेक्शन और वित्तीय गतिविधियों की जांच सौंपी गई है। तकनीकी साक्ष्य, दस्तावेजी रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के लिए अलग-अलग रिपोर्टिंग अधिकारी नामित किए गए हैं, जो अपनी रिपोर्ट विवेचक को उपलब्ध करा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार जांच से जुड़ी सभी टीमें लगभग रोज अपनी प्रगति रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के समक्ष रखती हैं। समीक्षा बैठकों में हर एंगल पर हुई प्रगति का आकलन किया जाता है और उसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाती है। माना जा रहा है कि बहुस्तरीय जांच की यही रणनीति आने वाले दिनों में इस बहुचर्चित प्रकरण की कई और परतें खोल सकती है।