फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अदालत की निगरानी में जांच की अर्जी पर सुनवाई आज

Thu, 20 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में फैजाबाद बार एसोसिएशन की ओर से दाखिल मॉनिटरिंग प्रार्थना पत्र पर आज सुनवाई होगी। इसमें मामले की जांच अदालत की निगरानी में कराए जाने की मांग की गई है। यह प्रार्थना पत्र विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में दाखिल किया गया है। इसे अधिवक्ता संघ महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल ने प्रस्तुत किया है। अदालत ने 13 अगस्त को दाखिल अर्जी पर अभियोजन पक्ष से आपत्ति मांगी थी। संघ ने कहा है कि सदस्यों ने राम मंदिर निर्माण में धन दान किया है। श्रद्धालुओं के धन की चोरी से संघ की भावनाएं आहत हुई हैं। अर्जी में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर चोरी में भूमिका का आरोप है। गोपाल राव पर चोरी के रुपये से भरी बोरी अज्ञात स्थान पर ले जाने का भी आरोप है। संघ ने इन सभी दोषियों के विरुद्ध कोर्ट की निगरानी में विवेचना की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें