फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: तीन आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, सुनियोजित ढंग से चोरी और गबन का है आरोप

Mon, 21 Sep 2026 08:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों की जमानत अर्जी पांच सितंबर से विचाराधीन थी। चौथी सुनवाई याचिका को निस्तारित कर दिया गया है। जेल में बंद आठों आरोपियों की अब तक आठ बार न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाई जा चुकी है। 
विज्ञापन
राम मंदिर परिसर का दृश्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में तीन आरोपियों रमा शंकर मिश्रा, मनीष कुमार यादव और अविनाश शुक्ला की जमानत अर्जी सोमवार को अदालत ने खारिज कर दी। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट रजत वर्मा ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए यह आदेश दिया।

विज्ञापन


आरोपियों की जमानत अर्जी पांच सितंबर से विचाराधीन थी। यह चौथी सुनवाई पर निस्तारित हुई। विधिक सहायता रक्षा परिषद के उप प्रमुख कुलशेखर सिंह ने पांच सितंबर को अदालत में सभी आठों आरोपियों की जमानत अर्जी प्रस्तुत की थी। इसके बाद 11 सितंबर और 16 सितंबर को सुनवाई टल गई थी।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: सुबह नौ से रात नौ बजे तक राम मंदिर परिसर में रहेंगे सीईओ, कर्मियों से बैठक कर जानी व्यवस्थाएं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में थानों का होगा कायाकल्प, बनाए जाएंगे अलग विवेचना कक्ष, पुलिसकर्मियों को मिलेंगे हॉस्टल और बैरक
विज्ञापन


जेल में बंद आठों आरोपियों की अब तक आठ बार न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाई जा चुकी है। अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत सुनियोजित ढंग से लगातार चोरी और गबन किया।

मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपियों को कई बार चोरी करते हुए देखा गया है। बचाव पक्ष के वकील विधिक सहायता रक्षा परिषद के उप प्रमुख कुलशेखर सिंह ने कहा कि पुलिस ने बरामद धनराशि स्पष्ट नहीं की है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि आरोपी लोक सेवक नहीं हैं, इसलिए भ्रष्टाचार का आरोप गलत है। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत अर्जी निरस्त कर दी। इस मामले में कुल आठ आरोपियों को 25 जून को गिरफ्तार किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें