फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अयोध्या पहुंचे केजरीवाल ने व्यक्त की गहरी चिंता, बोले- चोरी से मन बहुत व्यथित है

Thu, 25 Jun 2026 06:37 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर चोरी से मन बहुत व्यथित है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। आरोप लगाया कि भगवान राम को चढ़ाए गए आभूषण, पादुका और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी हुई है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि इस घटना से उनका मन बेहद व्यथित है। वह भगवान राम के दर्शन करने के बाद इस विषय पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि बिना एफआईआर दर्ज किए एसआईटी का गठन किया जाना कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि जांच के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है। बड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि जांच रिपोर्ट के साथ आगे क्या होगा?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें