फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा मामला: बैंक की आपत्ति पर ट्रस्ट ने रोकी लॉकर की वीडियोग्राफी, रिकॉर्ड तैयार करने पर जोर

Fri, 07 Aug 2026 10:00 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अफसरों का कहना था कि परिसर में अन्य ग्राहकों के लॉकर भी मौजूद हैं और इस प्रकार की वीडियोग्राफी से बैंक की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है। बैंक के अनुरोध पर ट्रस्ट ने मंगलवार को ही वीडियोग्राफी की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के लॉकर में सुरक्षित रखे गए बहुमूल्य सामान के सत्यापन का कार्य बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। सूत्रों के अनुसार, सत्यापन के दौरान ट्रस्ट की ओर से लॉकर में रखे सामान की 360 डिग्री कैमरे से वीडियोग्राफी कराई जा रही थी। इस पर एसबीआई प्रबंधन ने आपत्ति जताई, जिसके बाद वीडियोग्राफी रोक दी गई।

विज्ञापन


बताते चलें कि मंगलवार को बैंक के अफसर एसबीआई अयोध्या शाखा में पहुंचे थे। इन अफसरों का कहना था कि परिसर में अन्य ग्राहकों के लॉकर भी मौजूद हैं और इस प्रकार की वीडियोग्राफी से बैंक की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है। बैंक के अनुरोध पर ट्रस्ट ने मंगलवार को ही वीडियोग्राफी की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी। हालांकि, वीडियोग्राफी बंद होने के बावजूद सत्यापन कार्य जारी रहा। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान बैंक में रखे लॉकरों और खातों का मिलान किया गया, जबकि प्रत्येक वस्तु का दस्तावेजी रिकॉर्ड भी तैयार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - प्रशासन को पहले से थे संकेत, फिर भी नहीं रोकी जा सकी संभल में हिंसा, रिपोर्ट में उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - "ऊना कांड के दोषियों को सजा दिलाए गुजरात सरकार", मायावती बोलीं- न्याय न मिलना विचलित करने वाला


सत्यापन का डिजिटल रिकॉर्ड भी होगा तैयार
राम मंदिर ट्रस्ट एसबीआई लॉकर में सुरक्षित बहुमूल्य सामान के सत्यापन का डिजिटल रिकॉर्ड भी तैयार करा रहा है। सत्यापन के दौरान प्रत्येक वस्तु का विवरण डिजिटल रूप में संकलित किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस रिकॉर्ड को ट्रस्ट की वेबसाइट पर अपलोड करने की भी तैयारी है, ताकि भविष्य में डिजिटल संदर्भ उपलब्ध रहे और पारदर्शिता बनी रहे। यही नहीं दान किए गए सामान की जानकारी भी भक्तों को वेबसाइट पर मिल सकेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें