फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 21 को फिर अयोध्या पहुंचेंगे राम मंदिर के सीईओ

Tue, 15 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र 21 सितंबर को दोबारा अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के दौरान मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद वह बुधवार शाम दिल्ली लौट गए थे। सीईओ के रूप में अयोध्या में अपने पिछले प्रवास के दौरान जितेंद्र मिश्र ने मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था, निर्माण कार्यों और श्रद्धालुओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली थी।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की थी। अब अगले प्रवास में इन व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने और नई कार्ययोजना को गति देने पर फोकस रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें