फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनगरी से सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुई राम ज्योति, 24 अप्रैल से प्रारंभ होंगे पूजन-अनुष्ठान

Fri, 17 Apr 2026 05:15 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम ज्योति रामनगरी से सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुई। इससे पहले श्रीराम मंदिर परिसर से विधिवत पूजन के बाद श्रद्धालुओं को राम ज्योति सौंपी गई। वहां पर 24 अप्रैल से पूजन-अनुष्ठान प्रारंभ होंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रामनगरी से सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुई राम ज्योति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिलीगुड़ी में प्रस्तावित धार्मिक अनुष्ठान के लिए शुक्रवार को अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से राम ज्योति लेकर श्रद्धालुओं का दल रवाना हुआ। यह राम ज्योति बिहार, नेपाल, सिक्किम, दार्जिलिंग समेत विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कराते हुए सिलीगुड़ी पहुंचेगी।

विज्ञापन


बताया गया कि सिलीगुड़ी से आए आयोजकों का दल सुबह कारसेवकपुरम पहुंचा। वहां उन्होंने तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। राम ज्योति प्रदान करने का आग्रह किया। दोपहर में श्रीराम मंदिर परिसर से विधिवत पूजन के बाद श्रद्धालुओं को राम ज्योति सौंपी गई। 

श्रीराम सेवा परिवार से जुड़े श्रद्धालु सुसज्जित वाहन के माध्यम से ज्योति को सिलीगुड़ी स्थित राम महल तक ले जाएंगे। आयोजक मुकेश सिंघल ने बताया कि 19 अप्रैल से ज्योति का विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कराया जाएगा। सिलीगुड़ी में 24 अप्रैल से पूजन-अनुष्ठान प्रारंभ होंगे। 
विज्ञापन


28 अप्रैल को नगर परिक्रमा और हवन का आयोजन होगा। जबकि, प्रतिष्ठा समारोह व शुभ उद्घाटन भी निर्धारित कार्यक्रम के तहत संपन्न कराया जाएगा। इससे पहले निशान एवं शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। अयोध्या पहुंचे दल में सुभाष चंद्र अग्रवाल, सत्य नारायण गोयल, सुमित, नीतेश और रतन लाल अग्रवाल समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें