फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आ रहे राम... अब रामनगरी में बनेंगे सात्विक पकवान

Sun, 21 Jan 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश पाठक
विज्ञापन

अयोध्या। राममय अयोध्या में अब भक्तों को श्रीराम के प्रिय व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा। यहां बात मठ-मंदिरों की नहीं, बल्कि अयोध्या के वीआईपी होटलों की हो रही है। अब जिले के कई रेस्टाेरेंट व होटलों के प्रबंधकों ने भक्तों को सात्विक भोजन चखाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ कुछ होटलों में भक्तों को यह व्यंजन उनकी इच्छानुसार परोसे जाएंगे।
शहर के बूथ नंबर चार के पास स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में सात्विक पकवान बनाने के लिए एक अलग रसोई भी बनाने की योजना है। इसका कार्य भी शुरू हो गया है। यहां भक्तों को बगैर लहसुन-प्याज से बने भोजन (वैष्णव भोजन) बनाने की तैयारी है। इसके साथ कुट्टू के आटे की पूड़ी, पनीर की सब्जी, आलू-टमाटर की सब्जी, खीर, कंदमूल फल से बने पकवान, साबूदाना का पापड़ आदि पत्तल में परोसा जाएगा। नाश्ते में साउथ इंडियन डिशेज के अलावा बिना लहसुन-प्याज की पूड़ी-सब्जी भी बनेगी। इसके साथ लस्सी, खीर भी दिया जाएगा। प्रबंधक अमित मिश्रा ने बताया कि इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपथ पर सिविल लाइन स्थित होटल संचालक सौरभ कपूर ने बताया कि सात्विक भोजन करने वालों के लिए स्पेशल थाली सजाई जाएगी। इसके साथ ही व्रत के भी व्यंजन बनेंगे। नया घाट स्थित एक होटल के संचालक रामजी पांडेय ने बताया कि अब विदेशी मेहमान भी अधिक आ रहे हैं। उनके लिए कुछ अलग व्यंजन बनाए जा रहे हैं। कांटिनेंटल फूड भी बनाने की तैयारी है। इसी तरह अन्य कई होटल संचालकों ने अपने-अपने मेन्यू साझा करके तरह-तरह के पकवान बनाने की योजना साझा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें