फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शहर में मेहनत-मजदूरी के सहारे चलता था राजेंद्र का परिवार

Fri, 13 Sep 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मवई के मुराइन् पुरवा गांव में मृतक राजेंद्र यादव के गमगीन पत्नी और माता पिता।
विज्ञापन
पटरंगा (अयोध्या)। रुदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत मवई थाना के मुराइन पुरवा गांव के एक युवक की लखनऊ में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है। मृतक की कमाई से ही सात लोगों का भरण-पोषण चलता था। घर पर पिता के पास दो बीघा भूमि और कच्चा मकान है। मेहनत-मजदूरी ही जीवनयापन का एकमात्र सहारा है।
विज्ञापन

मुराईन पुरवा गांव निवासी राजेंद्र यादव (28) अपने भाई राजकरन के साथ मिलकर लखनऊ के जियामऊ में आइस्क्रीम का ठेला लगाते थे। मंगलवार की रात को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेंद्र की शादी वर्ष 2018 में निधि यादव के साथ हुई थी। आज निधि गोद में चार साल का बेटा श्रीगोपाल है। पिता रामरूप यादव गांव में बंटाई पर खेत लेकर कृषि कार्य करते हैं। रहने के लिए कच्चा मकान है। बरसात में छत के टपकने के कारण तिरपाल के नीचे रात गुजारनी पड़ती है। पिता रामरूप ने बताया कि दोनों बेटे लखनऊ में आइस्क्रीम का ठेला लगाते थे। उनकी जो भी कमाई होती थी, उसी से बचाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। यह कहते हुए रो पड़े, बोले कि मेरा कमाऊ पूत तो अब इस दुनिया से दूर चला गया। अब हम सब किसके सहारे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें