अयोध्या। मंगलवार को मौसम ने दिनभर करवट ली। दोपहर में करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश के बाद शाम को भी बारिश हुई। इससे उमस से राहत मिली, लेकिन जलभराव व कीचड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई इलाकों में जलनिकासी प्रभावित रहने से सड़कों पर काफी देर तक पानी जमा रहा।
दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू होने पर बाजार और सड़कों पर मौजूद लोगों को दुकानों व अन्य स्थानों की आड़ लेनी पड़ी। बारिश थमने के बाद भी राममंदिर व हनुमानगढ़ी के आसपास पानी जमा रहा, जिससे श्रद्धालुओं को जलभराव के बीच आवागमन करना पड़ा। अमावा मंदिर के पास भी यही स्थिति रही। रामपथ व रामघाट चौराहे पर जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ। शाम की बारिश के बाद दोबारा पानी भरने से परेशानी बढ़ गई।
महोबरा बाईपास के नीचे बारिश से बचने के लिए लोगों और वाहनों की भीड़ जुटने से लंबा जाम लग गया। इसी दौरान कार और ट्रक की टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रिकाबगंज के खिड़की अलीबाग मोहल्ले में नाली चोक होने से पानी देर तक भरा रहा।
शंकरगढ़, ऋषि टोला, बाबा का पुरवा, आदर्श नगर कॉलोनी और जनौरा समेत कई इलाकों में भी जलभराव हुआ। कच्चे रास्तों पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना व दोपहिया वाहनों से गुजरना मुश्किल रहा।
महोबरा बाईपास के नीचे बारिश से बचने के लिए जुटे वाहनों के कारण लगा जाम