फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बारिश ने कराया टाई, एसएसबी कॉलेज और राजकरण बने विजेता

Tue, 02 Sep 2025 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
02-डॉ.भीमराव अम्बेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में खो-खो प्रतियोगिता में मौजूद ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। मकबरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में बालक वर्ग की जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग के विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले खेले गए। बारिश के कारण दो स्कूलों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग के पहले मैच में यूपीएस चौरे बाजार ने एमआरडी को 30 अंकों से हराया। दूसरा मुकाबला चौरे बाजार व कैंब्रियन स्कूल के बीच खेला गया। इसमें कैंब्रियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-2 से विजय प्राप्त की। इस श्रेणी में कैंब्रियन स्कूल को विजेता घोषित किया गया। अंडर-17 वर्ग में सरैया और राजकरण इंटर कॉलेज के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने दमदार खेल दिखाया, लेकिन सरैया ने 4-5 से बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 वर्ग का पहला मैच भारती इंटर कॉलेज और एसएसबी इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें एसएसबी ने 3-7 से जीत हासिल की। दूसरा मैच मनोहर लाल इंटर कॉलेज और राजकरण इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में राजकरण ने 2-3 से जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबले का सभी को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन बारिश ने बीच में खलल डाल दिया। इसके कारण एसएसबी इंटर कॉलेज और राजकरण इंटर कॉलेज को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। यह प्रतियोगिता बापू बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में आयोजित हुई। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी समिति के सचिव विनोद सिंह ने किया। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता तीन सितंबर को सुबह 10 बजे से होगी। इस अवसर पर पुष्पा खरे, उमा, अनुज विश्वकर्मा, आकांक्षा, अभिषेक सिंह, जयेंद्र पाठक, मंगल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें