फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बारिश ने दिलाई उमस राहत

Tue, 07 Jul 2026 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सिविल लाइन में ​बारिश में भीगकर जाते लोग। 
विज्ञापन
अयोध्या। मंगलवार को दोपहर से रुक-रुककर पड़ती रिमझिम फुहारों के बाद शाम को हुई अच्छी बारिश ने पूरे शहर का मौसम खुशनुमा कर दिया। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और तेज धूप नहीं निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम होते-होते बारिश ने रफ्तार पकड़ी तो शहर की सड़कों पर कुछ देर के लिए आवाजाही भी थम गई। अचानक तेज हुई बारिश से लोग दुकानों, छज्जों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रुक गए। कई लोग सड़कों के किनारे खड़े होकर बारिश का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद शहर की फिजा पूरी तरह बदल गई। मौसम में घुली ठंडक का आनंद लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकल पड़े। चाय की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ रही, जहां लोगों ने गर्म चाय की चुस्कियों के साथ पकौड़ी, समोसा और अन्य गर्म व्यंजनों का स्वाद लिया। बाजारों में भी लोगों की चहल-पहल बढ़ी रही।
हालांकि, बारिश ने राहत के साथ कुछ परेशानी भी दी। कई मोहल्लों और सड़कों पर जलभराव व कीचड़ की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों ने बारिश को धान की रोपाई के लिए लाभकारी बताया। कहा कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहा तो खेती के कार्यों में और तेजी आएगी।

अगले 24 घंटे भी बारिश के बने रहेंगे आसार
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से घने बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें