फोटो-3-महुआ लहन नष्ट करती आबकारी विभाग की टीम-संवाद
तारुन/बीकापुर। आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहा है। मंगलवार को इसी क्रम में आबकारी विभाग अयोध्या व प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने बीकापुर और तारुन थाना क्षेत्रों के संदिग्ध गांवों में खोजबीन की। टीम ने तारुन थाना क्षेत्र के बालापुर, केशरुआ बुजुर्ग तथा बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी में छापा मारा। इस दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब और 60 किलो तैयार लहन भी बरामद हुआ। जिनमें से लहन का नमूना निकालकर शेष लहन को मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी विभाग की टीम में आनंद शुक्ला, आबकारी निरीक्षक विवेक पाठक सहित प्रवर्तन दल के आबकारी सिपाही शामिल रहे। आबकारी निरीक्षक विवेक पाठक ने बताया कि संबंधित थानों में आबकारी एक्ट के तहत रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। बताया कि अभियान जारी रहेगा।