फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं राहुल गांधी: डॉ. राजकुमार

Sat, 28 Nov 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब के सह प्रभारी डॉ. राजकुमार मौर्य का कमला नेहरू भवन में भव्य स्वागत किया गया। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. राजकुमार मौर्य ने कहा कि वह पिछले 22 वर्षों से पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर संगठन की सेवा कर रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर उनके संघर्ष में पूरा सहयोग करना चाहिए।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कि डॉ. राजकुमार मौर्य की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उनका लंबा संगठनात्मक अनुभव पार्टी के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। वहीं, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. मौर्य को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से पूरे जनपद का मान बढ़ा है।
विज्ञापन


समारोह में राम अवध वासी, कवींद्र साहनी, बसंत मिश्रा, जय प्रताप गुप्ता, पंकज सिंह, उमेश उपाध्याय, रामनरेश मौर्य, अशोक कुमार राय सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें