फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एमएसपी, खाद किल्लत और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 30 May 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार दोपहर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने एमएसपी समझौते को लागू न करने, यूरिया खाद की किल्लत और बढ़ती महंगाई का विरोध किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए एमएसपी और महंगाई की प्रतियां जलाईं।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक मयाराम वर्मा ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि सरकार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने से मुकर गई है। वर्मा ने बताया कि एमएसपी पर कानून बनाने का वादा चार साल बाद भी पूरा नहीं हुआ। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार इन पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आंदोलन तेज करने की बात कही।
इस प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के कमला प्रसाद बागी, राम तिलक वर्मा, राम सजीवन वर्मा, मनोज वर्मा, अशोक कुमार और मनीराम वर्मा शामिल थे। कामरेड बाबूराम यादव, विश्राम प्रजापति और रामपाल वर्मा भी मौजूद रहे। शोषित समाज दल के रामकृपाल पटेल, राजेश प्रजापति, आशीष पटेल, खुशीराम निषाद और परशुराम वर्मा भी शामिल थे। सैकड़ों अन्य किसानों ने भी विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें