ब्लॉक पर प्रदर्शन करतीं समूह की महिलाएं।
भेलसर। रुदौली के कोटरा में राशन कोटे के आवंटन में देरी से नाराज एकता महिला स्वयं सहायता समूह ने शनिवार को प्रदर्शन किया। समूह ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बीडीओ और तहसीलदार को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि समूह दो बार चुनाव जीत चुका है, पर राशन कोटे का आवंटन नहीं हुआ।
18 अगस्त 2025 को खुली बैठक में समूह विजयी हुआ, पर आवंटन अधूरा रहा। 21 जुलाई को जिलाधिकारी के निर्देश पर दोबारा मतदान हुआ। इसमें एकता समूह को 266, जबकि मां कोटहिन भवानी समूह को 184 मत मिले। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिन में आवंटन न होने पर 29 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन होगा। बीडीओ अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।