फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जनगणना के जाति वाले कॉलम में कुर्मी लिखने का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक एक स्कूल में आयोजित हुई। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत देव सिंह ने शुभारंभ किया। इस दौरान जनगणना के जाति वाले कॉलम में कुर्मी लिखने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। समाज के युवाओं को रोजगार से जोड़ने और शासन व प्रशासन में भागीदारी बढ़ाने के लिए गुजरात मॉडल की तर्ज पर सभी राज्यों में आवासीय प्रशिक्षण संस्थान सरदार धाम बनाने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन


समाज में विशिष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश के युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवधेश वर्मा व महाराष्ट्र के युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाटिल काे सम्मानित किया गया। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह निरंजन, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, मध्य प्रदेश के मंत्री लखन सिंह पटेल, गुजरात के पूर्व गृह मंत्री गोवर्धन भाई झापडिया, दुर्ग के सांसद विजय बघेल, मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राम खिलावन पटेल, सागर की सांसद लता वानखेड़े, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उमेश सिंह, महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष लता ऋषि चंद्राकर, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष धीरज पाटीदार व अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत तंवर सहित 19 राज्यों के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें