फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या से वाराणसी तक नए एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या से प्रयागराज और वाराणसी को जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे बनाने का प्रस्ताव है। इसकी प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ने की उम्मीद है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आइआइए) के औद्योगिक मंथन कार्यक्रम में उद्यमियों को यह जानकारी दी। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमियों ने फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के लिए आधुनिक लैब स्थापित करने की मांग उठाई। इससे खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता जांच और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्पादन में मदद मिलेगी। ब्राजील, इजरायल और कोरिया के साथ तकनीकी सहयोग बढ़ाने का सुझाव भी दिया गया।
औद्योगिक क्षेत्रों में कचरा निस्तारण और उद्योगों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। उद्यमियों ने ओडीआर (ऑनलाइन डिस्प्यूट रेजोल्यूशन) पोर्टल को उपयोगी बताया। कार्यक्रम में आइआइए अयोध्या चैप्टर के चेयरमैन सुमित जायसवाल, सचिव देवेंद्र राय सहित उद्यमी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें