फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: लेनदेन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलरों ने युवक को स्कॉर्पियो से कुचल दिया, दो दोस्तों की हालत नाजुक

Mon, 19 May 2025 05:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में लेनदेन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलरों ने युवक को स्कॉर्पियो से कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके दो दोस्तों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक अपने दोस्तों के साथ पैसे लेने गया था। तभी कहासुनी के बाद आरोपियों ने दौड़ाकर कुचल दिया।  
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलरों ने युवक को स्कॉर्पियो से कुचल दिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में प्रॉपर्टी डीलरों ने लेनदेन के विवाद में तीन युवकों को स्कॉर्पियो से कुचल दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस पहले इसे हादसा बता रही थी। लेकिन, परिवार वालों के आरोपों और तहरीर के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की है। घटना में निखिल निषाद की मौत हुई है। वह मूल रूप से महाराजगंज थाना क्षेत्र के सोनेसा गांव का रहने वाला था। वहीं उसके दो दोस्तों की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में निखिल की मां आरती निषाद की तहरीर पर पांच नामजद एवं चार अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

दोस्तों के साथ पैसे लेने गया था

बताया गया कि मोहन और हनुमान के साथ निखिल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। प्रॉपर्टी बिकने के बाद निखिल को हनुमान व मोहन से कुछ पैसे मिलने थे। पैसे को लेने के लिए वह अपने दो दोस्तों के साथ रामपुर हलवारा गांव गया था। वहां लेनदेन को लेकर हनुमान और मोहन से कहासुनी हो गई। इस पर उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। 

इतना ही नहीं अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से निखिल पर हमला कर दिया। निखिल अपने दोस्तों के साथ बाइक से किसी तरह वहां से भाग निकला। आरोपियों ने स्कॉर्पियो से उसका पीछा किया। अकबरपुर रोड पर बाइक में टक्कर मार दी। इसमें निखिल की घटनास्थल पर मौत हो गई। उसके दोस्तों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वार-पलटवार: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम को बताया बाहरी, बोले- संकट में हम आपके साथ खड़े हैं
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस इसे हादसा बता रही थी। लेकिन, परिवारीजनों के आरोपों के बाद हत्या का केस दर्ज किया है। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्कार्पियो चालक को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें