फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठान बंद

Mon, 24 Aug 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कल्याण सिंह वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था लड़खड़ा गई है। करीब 1200 घरों वाले वार्ड में नियमित कूड़ा उठान नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद सूर्य कुमार तिवारी ने नगर आयुक्त को पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप कर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि करीब दो महीने से वार्ड में कूड़ा उठान की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर उन्होंने पिछले एक महीने में मुख्यमंत्री पोर्टल पर करीब नौ बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समस्या का समाधान किए बिना ही कर्मचारियों ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायतों का निस्तारण कर दिया।
पार्षद ने बताया कि वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण का काम मेसर्स एसजी कॉन्स्ट्रक्शन के पास था। कंपनी की ओर से नगर निगम को कार्य समाप्त करने का पत्र दिए जाने के बाद उसके वाहन, कर्मचारी और सुपरवाइजर वार्ड से हटा लिए गए। इसके बाद 17 अगस्त से करीब 1200 घरों में से महज 100 घरों का कूड़ा एक ठेले के जरिये उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

पार्षद ने आरोप लगाया कि एसजी कॉन्स्ट्रक्शन ने नगर निगम से टेंडर के माध्यम से मिला काम पृथ्वी एग्रो कंपनी को सौंप दिया है। जो नियमों के विपरीत है। अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने कहा कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें